जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखन्ड ने की पत्रकार गजेन्द्र रावत पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखन्ड के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता व प्रदेश महामन्त्री गिरीश पन्त ने पत्रकार गजेन्द्र रावत के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की निन्दा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में पत्रकारों को लिखने व बोलने की आजादी नहीं रह गयी है। संविधान में अभिव्यक्ति […]

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखन्ड के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता व प्रदेश महामन्त्री गिरीश पन्त ने पत्रकार गजेन्द्र रावत के विरुद्ध दर्ज मुकदमे की निन्दा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया है।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार में पत्रकारों को लिखने व बोलने की आजादी नहीं रह गयी है। संविधान में अभिव्यक्ति का जो अधिकार दिया है उस पर भाजपा सरकार द्वारा पहरा लगाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा पत्रकार गजेन्द्र रावत पर सरकार के इशारे पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह अभिव्यक्ति की आजादी का खुला उल्घंन हैं। उन्होंने कहा इस तरह के कुत्सित, प्रयासों से निष्पक्ष पत्रकार डरने वाले नही हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम अनुच्छेद उन्नीस का सीधा उल्लंघन है। अनुच्छेद उन्नीस आमजन को भी अभिव्यक्ति की आजादी व प्रेस व मीडिया को निर्भिक रूप से अपने विचारों को व्यक्त करने की स्वतन्त्रता देता है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था की आधार शिला है।  

मीडिया की तार्किक व आलोचनात्मक शक्ति किसी भी प्रजातान्तिक सरकार के समुचित संचालन के लिये बहुत आवश्यक है। वहीं यदि पत्रकार स्वतन्त्र रूप से अपनी बात नहीं रख पायेंगे तो कोई भी जानकारी जनता तक कैसे पहुंचेगी। उन्होंने कहा  गजेन्द्र रावत निर्भिक पत्रकार हैं व जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करते हैं। | सरकार से सवाल पूछने वाले पत्रकारों का यूं  गला घोटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी से हस्तक्षेप कर पत्रकार गजेन्द्र रावत के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की है।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts