वीडियो : करनी सेना संगठन की गुंडागर्दी , रैली में न पहुंचने पर करवाई, छात्रों की बेल्ट से पिटाई

विकासनगर 

इंद्रजीत असवाल 

  • तुलास यूनिवर्सिटी धुलकोट के तीन छात्रों के रैली में न पहुंचने पर पिटाई करवाने का लगा करणी सेना पर आरोप
  • वीडियो हुआ वायरल 

 

मामला विधानसभा सहसपुर के गांव झंजरा का है जहां पर तुलास यूनिवर्सिटी के छात्रों में जमकर मारपीट हुई, 

जिसमें पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों में मुकदमा भी दर्ज कर दिया ।

लेकिन करनी सेना के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने पुलिस पर आरोप लगा दिए । 

शक्ति सिंह का कहना था कि पुलिस ने उनको अपशब्द कहे जिनकी उन्होंने ऑडियो भी वायरल की,लेकिन पुलिस का कहना है की उस ऑडियो में ऐसा कुछ भी नहीं जिस से किसी को ठेस पहुंच सके।

वही करणी सेना के पदाधिकारी के द्वारा एक वीडियो बनाकर भेजा गया,जिसमे उनका कहना है की उनके प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह को पुलिस द्वारा धमकी दी गई लेकिन ऑडियो में पुलिस का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं बोला गया जिससे कि किसी को ठेस पहुंच सके।

वही करणी सेना के द्वारा कहा गया कि हम चुप नहीं बैठेंगे हम एक आंदोलन करेंगे नही तो चौकी इंचार्ज पर कार्यवाही हो।

लेकिन इस मामले में चौकी इंचार्ज का कहना है कि तुलास के पास हुई मारपीट में छात्रों का वीडियो वायरल हो रहा था जिस पर पुलिस ने संज्ञान लिया उसके बाद दोनों पक्षों को सुना ।

वीडियो देंखे:

छात्रों का कहना है कि वे विगत 10 मई रात्रि 8 बजे हिमगिरी यूनिवर्सिटी की तरफ जा रहे थे तभी अभिषेक यादव ,ऋषभ हिमांशु ,रोहित के द्वारा हम दोनों को रोक कर हमारे साथ यह कहते हुए गली गलौच और मारपीट शुरू कर दी कि तुम दोनों शक्ति भैया की करणी सेना में हो उनकी रैली में क्यों नहीं आए ।

इन लड़कों द्धारा मुझे और मेरे दोस्त सुशांत की बेल्ट से पिटाई  कर दी   साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग करके अन्य छात्रों को संदेश दिया कि जो रैली में न आएगा उसका यहीं अंजाम होगा जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों की क्रॉस एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts