शर्मनाक : महिला पुलिसकर्मी ने लगाया पुलिस अफसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप …

नैनिताल जनपद में कार्यरत एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने ही विभाग के एक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला पुलिसकर्मी की वीडियो सोशल वीडियो पर जमकर वायरल हो रही हैं। वीडियो में महिला ने बताया कि आठ वर्ष पहले वह पिथौरागढ़ जिले में तैनात थी। वहां तैनात उसके एक अधिकारी ने उससे […]

नैनिताल जनपद में कार्यरत एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने ही विभाग के एक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
महिला पुलिसकर्मी की वीडियो सोशल वीडियो पर जमकर वायरल हो रही हैं।
वीडियो में महिला ने बताया कि आठ वर्ष पहले वह पिथौरागढ़ जिले में तैनात थी। वहां तैनात उसके एक अधिकारी ने उससे नजदीकियां बढ़ा लीं।
अधिकारी ने सुनसान स्थल पर ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार किया और वीडियो भी बना लिया,इसके बाद धमकाते हुए कई वर्षों तक वह उसका यौन उत्पीड़न करता रहा।
महिला पुलिसकर्मी ने पिथौरागढ़ के अफसरों के साथ ही प्रदेश के पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। मगर अधिकारियों ने विभागीय मामला होने की बात कहकर उसकी शिकायत को टाल दिया। साथ ही उनका स्थानांतरण भी नैनीताल जनपद में कर दिया गया।
कुछ समय बाद उस अधिकारी का स्थानांतरण भी जिले के ही एक अधिकारी के कार्यालय में कर दिया गया है। महिला ने उस अधिकारी का स्थानांतरण नैनीताल किए जाने के कारण दोबारा उसका उत्पीड़न किए जाने की आशंका जताई है।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts