गज़ब : लैंसडाउन में बिना NOC के जिला पंचायत ने मानकों के विपरीत कर दिया होटल का नक्शा पास, होटल स्वामी प्रशासन को रौब दिखाकर खुलेआम कर रहा होटल निर्माण

अनुज नेगी लैंसडाउन : पर्यटन नगरी लैंसडाउन में मानकों ओर नियमों की धज्जियां उड़ा कर एक होटल कारोबारी प्रशासन को रौब दिखा कर अवैध रूप से होटल का निर्माण कार्य कर रहा है, मगर जिम्मेदार प्रशासन इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहा है। मामला लैंसडाउन तहसील के ग्राम जड़याना के अंतर्गत गौन्यु का […]

अनुज नेगी
लैंसडाउन : पर्यटन नगरी लैंसडाउन में मानकों ओर नियमों की धज्जियां उड़ा कर एक होटल कारोबारी प्रशासन को रौब दिखा कर अवैध रूप से होटल का निर्माण कार्य कर रहा है, मगर जिम्मेदार प्रशासन इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं कर रहा है।
मामला लैंसडाउन तहसील के ग्राम जड़याना के अंतर्गत गौन्यु का है, जहां दुगड्डा मार्ग पर पिछले एक वर्ष से सड़क के दोनों को मानकों के विपरीत एक होटल का निर्माण कार्य चल रहा है।
वही होटल स्वामी रोमेश नारिया प्रशासन को रौब दिखा कर होटल का निर्माण कार्य कर रहा है,वही PWD लैंसडाउन ने मेरठ निवासी रोमेश नारिया को होटल निर्माण कार्य के लिए NOC देने से साफ इंकार कर दिया था, मगर जिला पंचायत में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों ने बिना NOC के इस होटल का नक्शा पास कर दिया।
जिसके कारण अब होटल स्वामी प्रशासन को ठेंगा दिखा कर धड़ल्ले से होटल का अवैध निर्माण कार्य कर रहा है। मगर जिम्मेदार प्रशासन इस पर कार्यवाही करने से बचता नजर आ रहा है, जिससे अब प्रशासन पर भी सवाल उठाने लग गए हैं।
मजे की बात तो यह है कि प्रशासन के उच्च अधिकारी दिनरात इसी मार्ग पर दौड़ते रहते है, मगर अधिकारियों के आंखों में टाटा स्टील का चश्मा जो लगा होता है।
अब बड़ा सवाल है कि क्या नियम कानून सिर्फ गरीब और पहाड़ के स्थानीय लोगों के लिए बने है,या प्रशासन में बैठे भ्रष्ट अधिकारी इन माफियाओं का साथ देकर अपनी जेब गर्म कर रहे है।
वही अगर लैंसडाउन क्षेत्र में उच्च स्तरीय जांच की जाए तो कई होटल स्वामी के काले कारनामे उजागर होंगे,किस तरह से दूसरे प्रदेश के लोग इन्वेस्टर के नाम पर नियम कानूनों की धज्जियां उड़ा कर सरकार को चूना लगा रहें है। ओर किस तरह से प्रशासन में बैठे अधिकारी अपनी जेबें गर्म कर रहे है।

Also Read This

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

Related Posts