बड़ी खबर : पटवारी से कमिश्नर तक लगाई गुहार, नहीं छूटी भूमाफियाओं के चंगुल से जमीन

इंद्रजीत असवाल  सुनें व्यथा एक मजबूर पहाड़ी की, जिसने पटवारी से लेकर कमिश्नर तक गुहार लगा दी, परन्तु तब भी उसकी भूमि माफियाओं के चंगुल से छूट न सकी । मामला रौतेलासैण ब्लॉक क कल्जीखाल तहसील पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल का है। जहां पर कुछ स्थानीय भू माफियाओं की करामात के कारण एक गाँव के […]

इंद्रजीत असवाल 

सुनें व्यथा एक मजबूर पहाड़ी की, जिसने पटवारी से लेकर कमिश्नर तक गुहार लगा दी, परन्तु तब भी उसकी भूमि माफियाओं के चंगुल से छूट न सकी ।

मामला रौतेलासैण ब्लॉक क कल्जीखाल तहसील पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल का है। जहां पर कुछ स्थानीय भू माफियाओं की करामात के कारण एक गाँव के लोग विगत 2सालों से परेशान है । यहां पर सोनल मिश्रा, जगदम्बा नैनवाल,विनय गोयल नाम के लोगो द्वारा सोलर प्लांट लगाया गया है इन लोगो द्वारा ग्रामीणों की भूमि सहित उत्तराखंड सरकार की भूमि पर अवैध कब्जे कर रखे है ।

ग्रामीणों द्वारा पटवारी से लेकर गढ़वाल कमिश्नर तक अपनी शिकायत कर दी, परन्तु उनकी कही पर सुनवाई नहीं हो रही है ।

ग्रामीण द्वारा ये वीडियो बनाकर हमें भेजी गई है, क्योंकि ग्रामीण बुजुर्ग महिपाल सिंह मोबाईल चलाना नहीं आता इसलिए उन्होंने अपनी व्यथा हमें ऐसे दी ।

महिपाल का कहना है कि इस मामले से मै पीछे नहीं हो रहा जिसके कारण ये लोग मुझे जान से मारने की धमकी सहित उल्टे केसों मे फंसाने की धमकी दें रहे है ।

सोलर प्लांट के मालिक कितने प्रभाव शाली है कितनी मोटी हस्ती है जो पहाड़ी गरीब लोगो को उनके घर मे ही डरा रही है । कुछ समय पहले चुनाव मे कई लोग वोट मांगने ग्रामीण लोगो से मिले होंगे विकास का दावा भी किया होगा उनको ये वीडियो देखनी चाहिए और शर्म से डूब मरना चाहिए ।

इसकी सूचना उनके द्वारा जिलाधिरी उपजिलाधिकारी पौड़ी को फोन पर सूचना गई है । देखते है इसके बाद क्या गांव के लोगो की भूमि मुक्त होती है या फिर कार्यवाही की बात कहकर टाला जाता है।

Also Read This

बड़ी खबर: किसानों के नाम पर करोड़ों खेल । कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं पर उठे गंभीर सवाल

देहरादून/हल्द्वानी।कार्तिक उपाध्याय उत्तराखंड के कृषि और उद्यान विभाग से जुड़ी योजनाओं में खरीद, अनुदान, भुगतान और सरकारी राजस्व को लेकर किसान मंच उत्तराखंड ने अपने...

विधायक राजकुमार पोरी ने देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ मंगलमय जीवन के लिए 76 जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

जयप्रकाश पौड़ी गढ़वाल...... देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस पूरे देश में बड़े धूमधाम एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सभी विधायक एवं...

Related Posts