अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का फूटा गुस्सा। दस बीघा अवैध प्लाटिंग पर चलवाया बुलडोजर

ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र श्यामपुर न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत दो स्थानों पर हुई अवैध प्लाटिंग में प्रशासन का बुलडोजर चला है। मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण और ऋषिकेश तहसील टीम ने पुलिस बल के साथ खैरीकलां में स्वामी प्रकाशनन्द की करीब सात बीघा और भल्ला फार्म श्यामपुर में संजीव थपलियाल की करीब तीन बीघा जमीन […]

ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र श्यामपुर न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत दो स्थानों पर हुई अवैध प्लाटिंग में प्रशासन का बुलडोजर चला है।

मसूरी- देहरादून विकास प्राधिकरण और ऋषिकेश तहसील टीम ने पुलिस बल के साथ खैरीकलां में स्वामी प्रकाशनन्द की करीब सात बीघा और भल्ला फार्म श्यामपुर में संजीव थपलियाल की करीब तीन बीघा जमीन पर हुई प्लाटिंग को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। 

संबंधित व्यक्तियों ने बिना स्वीकृति लेआउट के बिना एक जगह सात और एक जगह तीन बीघा भूमि पर प्लाटिंग की गई थी। 

एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। इस दौरान सहायक अभियंता सुरजीत सिंह, अवर अभियंता संजीव जगूड़ी, मेघराज व वीरेंद्र खंडूरी मौजूद रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts