बड़ी खबर: नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में चरस तस्करी का भंडाफोड़। पुलिस ने चालक को रंगेहाथों पकड़ा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल में पुलिस ने नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में चरस सप्लाई का भंडा फोड़ किया है। भीमताल पुलिस ने वाहन चालक को रंगेहाथों किया गिरफ्तार, वाहन किया सीज। नैनीताल के एस.एस.पी.प्रहलाद नारायण मीणा के समस्त थाना प्रभारियों को अपने–अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल में पुलिस ने नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में चरस सप्लाई का भंडा फोड़ किया है। भीमताल पुलिस ने वाहन चालक को रंगेहाथों किया गिरफ्तार, वाहन किया सीज।
नैनीताल के एस.एस.पी.प्रहलाद नारायण मीणा के समस्त थाना प्रभारियों को अपने–अपने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए प्रभावशाली चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये। इसी क्रम में थाना पुलिस टीम ने भीमताल क्षेत्र में चैंकिग के दौरान नगर पालिका के कूड़ा ले जाने वाले काम्पैक्टर(डम्पर) संख्या UK 04CB 5362 को रोककर चैकिंग की। वहां उस समय डंपर भीमताल से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। वाहन से 159 ग्राम चरस बरामद की गई है और बरामदगी के आधार पर अभियुक्त वाहन चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भीमताल थाने में प्र.सू.रि.संख्या 13/25 धारा 08/20/60 NDPS ACT में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पालिका के वाहन को अभियोग में शामिल कर सीज किया गया है। 29 वर्षीय अभियुक्त मनोज कुमार(वाहन चालक)फ्रैन्ड्रस कालोनी देवलचौङ थाना हल्द्वानी का निवासी है। उससे 159 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts