Accident News: नैनीताल में बस पलटने से मची चीख-पुकार। एक की मौत,8 घायल

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल) ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के खूपी गांव में बस पलटने से एक यात्री कि मौत और 8 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को 108 स्वास्थ्य सेवा से अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस, दमकल और एस.डी.आर.एफ.टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रैस्क्यू किया। नैनीताल के खूपी गांव में आज सवेरे […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल)

ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के खूपी गांव में बस पलटने से एक यात्री कि मौत और 8 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को 108 स्वास्थ्य सेवा से अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस, दमकल और एस.डी.आर.एफ.टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रैस्क्यू किया।
नैनीताल के खूपी गांव में आज सवेरे लगभग 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीव्र मोड़ पर एक बस पलट गई। बस कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन(के.एम.ओ.यू.)की थी।
बस संख्या यू.के.04पी.ए.1112 हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी। बस जैसे ही गेठिया पार कर खूपी पहुंची तो एक तीव्र मोड़ पर तेज रफ्तार चल रही बस पलट गई।

बस में सवार 15 सवारियों में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में एक युवक बस में दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला लगभग 30 वर्षीय है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़े:Dehradun Police Transfer News: दून पुलिस विभाग में बंपर तबादले। देखें लिस्ट 

मृतक की जेब से कोई आई.डी.कार्ड नहीं मिला है, जबकी एक मोबाइल फोन मिलने से पहचान की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ होगा। ये भी बताया गया है कि बस का एकसीलिरेटर फंसने से स्पीड अनियंत्रित हो गई होगी।

इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई दुर्घटनाएं होती आ रही हैं। बीती 21 मार्च को उन्नाव से जागेश्वर धाम दर्शनों के लिए जा रही भक्तों की कार भी इसी क्षेत्र में गिरी थी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई थी।

ये भी पढ़े:Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा! क्या पूरे देश में बढ़ेंगे दाम?

Also Read This

डॉक्टर बनने की राह छोड़ रिसर्च को चुना, जौनसार की बेटी नव्या चौहान ने IISER पुणे में बनाई जगह

NEET UG में सफलता के साथ देश के शीर्ष विज्ञान एवं शोध संस्थान में चयन, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणाचकराता, 11...

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

Related Posts