बड़ी खबर : सीएम धामी ने वनाग्नि को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की

रिपोर्टर :- मुकेश कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने एफटीआई सभागार में वनाग्नि को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।  साथ ही सीएम ने पेयजल किल्लत को लेकर भी जल संस्थान के अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए।  बैठक में कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी, एसएसपी, वन विभाग के आला अधिकारी […]

रिपोर्टर :- मुकेश कुमार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने एफटीआई सभागार में वनाग्नि को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। 

साथ ही सीएम ने पेयजल किल्लत को लेकर भी जल संस्थान के अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

 बैठक में कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी, एसएसपी, वन विभाग के आला अधिकारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 साथ ही वीसी के माध्यम से कुमाऊं मंडल के सभी अधिकारी भी बैठक में जुड़े, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा कि जल्द से जल्द किसी भी कीमत पर जंगलों में आग को काबू किया जाए साथ ही फायर सीजन तक वन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें इसके अलावा जंगलों में आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। इस दौरान लालकुआँ विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या भी मौजूद रही।

Also Read This

बड़ी खबर: अस्पताल में विधायक के बेटे और डॉक्टर की भिड़ंत। मारपीट और हथियार लहराने के आरोप

भगवानपुर: हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित आरोग्यम अस्पताल में बुधवार शाम मरीज के उपचार को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया।जानकारी...

बड़ी खबर: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा। पांच पर एफआईआर

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने पांच लोगों...

Related Posts