रंजिश : ग्राम प्रधान के सिर पर युवक ने मारा हथौड़ा। हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज़ ..

पौड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्रामीण ने आपसी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान के सर पर हथौड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल ग्राम प्रधान को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। प्रधान की शिकायत पर हमला करने वाले ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। […]

पौड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्रामीण ने आपसी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान के सर पर हथौड़े से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल ग्राम प्रधान को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। प्रधान की शिकायत पर हमला करने वाले ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मामला पौड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पलोटा गांव का है। बृहस्पतिवार यानी आज सुबह प्रधान धीरेंद्र सिंह पंवार किसी काम से गांव में पहुंचे तो गांव के ही एक युवक सुधीर सिंह ने प्रधान पर हथौड़े से हमला कर दिया।अन्य ग्रामीणों के बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ और ग्रामीणों ने घायल प्रधान को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।

ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद हत्या के प्रयास के मामले में राजस्व पुलिस ने आरोपी सुधीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है। 

Also Read This

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

Related Posts