बड़ी खबर : शासन की अनुमति के बिना नहीं मिलेगी नगर निकायों की जमीन व दुकान की लीज। आदेश जारी ..

देहरादून समेत कई नगर निकाय की करोड़ों की संपत्ति को औने-पौने दामों पर किराए पर देने के मामले में अब शासन सख्ती बरतने लगा है।इनमें कई संपत्तियां तो निकायों के प्रभावशाली लोगों ने अपने चहेतों को बांटी हुई हैं। राज्य के 105 नगर निकायों की जमीन व दुकान की लीज के लिए अब शासन की […]

देहरादून समेत कई नगर निकाय की करोड़ों की संपत्ति को औने-पौने दामों पर किराए पर देने के मामले में अब शासन सख्ती बरतने लगा है।इनमें कई संपत्तियां तो निकायों के प्रभावशाली लोगों ने अपने चहेतों को बांटी हुई हैं।
राज्य के 105 नगर निकायों की जमीन व दुकान की लीज के लिए अब शासन की अनुमति जरूरी होगी। सचिव शहरी विकास नितेश झा ने इस संबंध में निकायों को आदेश जारी कर दिया है। लीज का नवीनीकरण भी शासन की अनुमति से ही होगा।
सचिव शहरी विकास नितेश झा के मुताबिक, यह संज्ञान में आया है कि कई नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत अपने स्वामित्व की जमीनों, भवन आदि को किराए और लीज पर बाजार दर से कम दरों पर आवंटित कर रहे हैं।
लीज की ऐसी संपत्तियां, जिनका नवीनीकरण पूरा हो चुका है, उन्हें भी बिना शासन के पूर्व अनुमोदन निकाय के स्तर से बाजार दरों से कम दरों पर नवीनीकरण किया जा रहा है। इससे नगर निकायों को आर्थिक रूप से काफी नुकसान हो रहा है।
सचिव शहरी विकास ने स्पष्ट किया कि अब निकायों की ओर से लीज नवीनीकरण से संबंधित प्रस्तावों पर शासन के अनुमोदन के बिना मंजूर नहीं किया जाएगा।
निकायों के स्वामित्व या प्रबंधन की संपत्ति जैसे भूमि, व्यावसायिक भूमि आदि को किराए या लीज पर प्रचलित बाजार मूल्य से न्यून दरों पर आवंटित नहीं कर सकेंगे। बल्कि, बाजार मूल्य या उससे अधिक दरों पर आवंटित किया जाएगा।

Also Read This

खनन की मार झेल रहे गांव के स्कूल को भवन का इंतजार: किसान मंच ने DMF में ठोका ₹3 करोड़ का दावा, अब जिलाधिकारी...

नैनीताल।कार्तिक उपाध्याय जिस क्षेत्र में स्टोन क्रेशर, खड़िया भंडारण और दूसरी खनन गतिविधियों का प्रभाव स्थानीय आबादी झेल रही है, उसी क्षेत्र के सरकारी इंटर...

बड़ी खबर : हाईकोर्ट के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र, पहले एक्सीडेंट, फिर हमले की धमकी!

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र मिला है। अधिवक्ताओं में इस बात को लेकर रोष है और उन्होंने...

Related Posts