शर्मनाक: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। क्या है मामला? अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति ने 2 फरवरी 2025 को थलीसैंण […]

पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

क्या है मामला?

अल्मोड़ा निवासी एक व्यक्ति ने 2 फरवरी 2025 को थलीसैंण थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी, जो कक्षा 11 की छात्रा है, को करण उर्फ राहुल अग्रवाल नामक युवक ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने तत्काल पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पोड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और पुख्ता सूचना के आधार पर आरोपी करण उर्फ राहुल अग्रवाल (28 वर्ष), निवासी बेड़ागांव, पट्टी मनियारस्यूं, कलजीखाल, पोड़ी गढ़वाल को देहरादून रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ अपहृत नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया।

न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा गया

पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने आरोपी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

एसएसपी पोड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस महिला अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read This

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन फ्लाईओवर से खिसका लोहे का गाटर । दो कांवड़ यात्रियों की मौत

हरिद्वार जिले से कांवड़ यात्रा के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। शांतरशाह चौकी क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास निर्माणाधीन...

Related Posts