बड़ी खबर : छात्रसंघ चुनाव रद्द होने पर छात्र ने किया बवाल पुलिस ने किया नजर बंद

रिपोर्टर -मुकेश कुमार हल्द्वानी हाई कोर्ट के आदेश के बाद सभी महाविद्यालय में छात्रों ने बवाल करना शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों से राजकीय मोतीराम बाबूराम प्रश्नोत्तरी महाविद्यालय में छात्रों ने छात्र संघ चुनाव को लेकर लगातार बवाल किया । कई छात्र में तो आत्मदाह की धमकी भी दी,वही आज एमबीपीजी कॉलेज में […]

रिपोर्टर -मुकेश कुमार
हल्द्वानी
हाई कोर्ट के आदेश के बाद सभी महाविद्यालय में छात्रों ने बवाल करना शुरू कर दिया है।
पिछले दो दिनों से राजकीय मोतीराम बाबूराम प्रश्नोत्तरी महाविद्यालय में छात्रों ने छात्र संघ चुनाव को लेकर लगातार बवाल किया ।
कई छात्र में तो आत्मदाह की धमकी भी दी,वही आज एमबीपीजी कॉलेज में पिछले रात से छात्र संघ धरने पर बैठे थे, जिसके बाद सुबह पुलिस और छात्रों को भी धक्का मुक्की हुई,जिसमें कुछ छात्रों को पुलिस के द्वारा नजर बंद कर कॉलेज में ही कैद कर दिया गया ।
वहीं छात्रों का आरोप है कि जिस प्रकार से छात्र संघ चुनाव रद्द करने में भाजपा सरकार की पूरी राजनीति है क्योंकि छात्र नेता अपना राजनीतिक एरिया छात्र संघ चुनाव से ही करता है ।
लेकिन कॉलेज प्रशासन और उच्च शिक्षा मंत्री के द्वारा जिस प्रकार से कॉलेज के चुनाव को रद्द कर दिया गया है यह अपने आप में एक राजनीति है और छात्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
वहीं पुलिस ने कहा कि कॉलेज प्रशासन और हाई कोर्ट के आदेश के बाद ही पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts