अपराध : पकड़ा गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक , गिरफ्तार कर भेजा जेल

नीरज उत्तराखंडी    पुरोला क्षेत्रान्तर्गत एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक द्वारा  नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मामले में पीडित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस  द्वारा थाना पुरोला पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध धारा 376 भादवि0 व 3/4 पोक्सों अधि० के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।  अपराध की गम्भीरता को […]

नीरज उत्तराखंडी 

  पुरोला क्षेत्रान्तर्गत एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक द्वारा  नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मामले में पीडित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस  द्वारा थाना पुरोला पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध धारा 376 भादवि0 व 3/4 पोक्सों अधि० के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।  अपराध की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  अर्पण यदुवंशी ने पुलिस अधिकारियों को अभियुक्त के त्वरित गिरफ्तारी कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

पुलिस उपाधीक्षक बडकोट,  सुरेन्द्र सिंह भंडारी के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये मात्र 12 घण्टे के अंदर आरोपी शिक्षक राकेश (35 वर्ष) को पेट्रोल पम्प पुरोला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तारी टीम-

  1. थानाध्यक्ष मोहन कठेत
  2. म०उ०नि० मेघा आलाकोट
  3. हे०कानि० प्रमोद नेगी
  4. कानि0 रणवीर सिंह।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: कल इस जिले में सभी स्कूल बंद। देखें आदेश

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 अगस्त 2026 (बुधवार)...

गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। सीएयू देगा 10 लाख रुपये का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट...

Related Posts