सड़क हादसा : खाई में गिरी कार। पांच घायल, मची चीख-पुकार..

मसूरी में देर रात सड़क हादसा हो गया। मुजफ्फरनगर से आए युवकों की कार हाथीपांव के पास खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, आकाश ,अमन, शशांक व करण मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने आए थे। हाथीपांव रोड पर […]

मसूरी में देर रात सड़क हादसा हो गया। मुजफ्फरनगर से आए युवकों की कार हाथीपांव के पास खाई में गिर गई। कार के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, आकाश ,अमन, शशांक व करण मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने आए थे। हाथीपांव रोड पर रात में अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना मोबाइल व फायर सर्विस तुरंत मौके पर गई।

टीम ने चारों को युवकों को खाई से निकाला। उन्हें हल्की चोट आई थी। वहीं, पांचवां ड्राइवर साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से दून अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लेकिन प्राथामिक जांच में सामने आया कि मौसम खराब होने के कारण उनकी कार खाई में गिरी।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts