बड़ी खबर : विजलेंस ने 50 हजार की रिश्वत लेते अधिशासी अभियंता को दबोचा ….

सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर (विजिलेंस) हल्द्वानी कुमाऊं की टीम ने लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अधिशासी अभियंता ने बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी,सीओ विजिलेंस अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है। विजिलेंस टीम दने शिकायतकर्ता की शिकायत […]

सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर (विजिलेंस) हल्द्वानी कुमाऊं की टीम ने लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता को 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

अधिशासी अभियंता ने बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी,सीओ विजिलेंस अनिल सिंह मनराल के नेतृत्व में गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।

विजिलेंस टीम दने शिकायतकर्ता की शिकायत पर लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल निवासी लॉर्ड कृष्णा ग्रीन प्रथम तल वी-109 केदारपुरम मोथरो वाला देहरादून, हाल निवासी मुकुल विहार सिजवाली काम्पलेक्स बी-5 प्रथम तल तल्ली बमौरी, लालडांठ बाईपास रोड हल्द्वानी नैनीताल को गिरफ्तार किया है। इन्हें शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये एक रिसॉर्ट से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि वह सिंचाई विभाग के ठेकेदार हैं,पिछले वर्ष ग्राम सेलिया में लघु सिंचाई विभाग की गूल निर्माण का ठेका लिया गया था।

लगभग 10 लाख रुपये का कार्य शिकायतकर्ता द्वारा किया गया,जिसका पूर्व भुगतान उन्हें दो बार में किया गया।

आरोप था कि इसी भुगतान के एवज में लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण सिंह कन्याल द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था,उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता था।

उक्त शिकायत पर जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुये 22 मई बुधवार देर शाम लघु सिंचाई खंड नैनीताल के अधिशासी अभियन्ता कृष्ण सिंह कन्याल को रिजॉर्ट, नया गांव कालाढुंगी नैनीताल के परिसर से 50,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Also Read This

गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। सीएयू देगा 10 लाख रुपये का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट...

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

Related Posts