बड़ी खबर : सवाल पूछने पर भड़के कांग्रेसी। युवक की करी पिटाई। देखिए वीडियो…

रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के दौरान एक युवक की पिटाई कर दी।  युवक का कसूर इतना था कि उसने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि कांग्रेस ने अब तक क्या किया है!जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और युवक के साथ मारपीट की डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से […]

रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के दौरान एक युवक की पिटाई कर दी। 

युवक का कसूर इतना था कि उसने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि कांग्रेस ने अब तक क्या किया है!जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और युवक के साथ मारपीट की डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। 

दरअसल उत्तराखंड सरकार द्वारा बढ़ाई गई विधुत दरों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के निर्देश पर रुड़की में बोट क्लब स्थित डीजीएम कार्यालय के बाहर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

हालांकि इसी दौरान एक युवक के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता मारपीट भी करते हुए नज़र आए। पुतला दहन के दौरान एक युवक पास में ही एक मैकेनिक की दुकान पर अपनी बाइक ठीक करा रहा था, पुतला दहन के दौरान युवक भी वहां पर पहुंच गया। 

युवक ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष से सवाल पूछ लिया कि कांग्रेस ने अब तक किया क्या हैं!

युवक के इस सवाल को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और युवक के साथ मारपीट कर दी,जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

Also Read This

बड़ी खबर: अस्पताल में विधायक के बेटे और डॉक्टर की भिड़ंत। मारपीट और हथियार लहराने के आरोप

भगवानपुर: हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित आरोग्यम अस्पताल में बुधवार शाम मरीज के उपचार को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया।जानकारी...

बड़ी खबर: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा। पांच पर एफआईआर

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने पांच लोगों...

Related Posts