खुलासा : खनन विभाग का अजब गजब कारनामा,बिना कांटे के चल रहा है खनन पट्टा,खनन कारोबारियों की चांदी चांदी

रिर्पोट: इंद्रजीत असवाल  मामला जनपद पौड़ी के पौड़ी तहसील का है,जहा नायर नदी के स्थिति विलखेत में एक खनन विभाग द्वारा एक उपखनिज के लिए पट्टा आवंटित हुआ है,जहां पर बिना मानकों के बड़ी मात्रा में उपखनिज उठाया जा रहा है,जिसमे जिले के खनन अधिकारी की अहम भूमिका नजर आ रही है। बतादें ग्राम बिलखते […]

रिर्पोट: इंद्रजीत असवाल 

मामला जनपद पौड़ी के पौड़ी तहसील का है,जहा नायर नदी के स्थिति विलखेत में एक खनन विभाग द्वारा एक उपखनिज के लिए पट्टा आवंटित हुआ है,जहां पर बिना मानकों के बड़ी मात्रा में उपखनिज उठाया जा रहा है,जिसमे जिले के खनन अधिकारी की अहम भूमिका नजर आ रही है।

बतादें ग्राम बिलखते के स्थित नायर नदी में इन दिनों के खनन का पट्टा चल रहा है,जिसमे खनन कारोबारी द्वारा जमकर मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही है,खनन कारोबारी बिना काटे के ओवर लॉड गाड़िया दौड़ा रहा है।

जिसमे खनन कारोबारी ने न जाने अब कितना घन मीटर उपखनिज नायर नदी से उठा लिया है,मगर खनन विभाग कुम्भकर्ण की नींद सोया हुआ है।

क्योकि यहाँ पर जो धर्म कांटा लगा हुआ है उसमें या तो उड़ कर जाया जा सकता है या फिर उछलकर ,जो कि शायद उपखनिज भरे डम्फर नही जा सकते।

इस मामले में हमारे द्वारा जब खनन अधिकारी पौड़ी रवि नेगी से पूछा गया तो उनका कहना था कि सब इसी तरह चलता है और सब ठीक चल रहा है।

इससे साफ लगता है कि किस प्रकार से खनन माफिया और खनन अधिकारी आपसी तालमेल से राज्य सरकार को करोड़ो का चूना लगा रहे हैं।

Also Read This

तपोवन एसटीपी प्रकरण: संचालन एजेंसी पर ₹6.16 लाख का अर्थदण्ड, ब्लैकलिस्ट की संस्तुति

टिहरी गढ़वाल, 30 जून 2026। रिपोर्ट - विशन सिंह कंडारी ऋषिकेश के तपोवन स्थित 3.5 एमएलडी सीवेज शोधन संयंत्र (STP) से कथित रूप से बिना...

Uttarakhand Weather Update: देहरादून में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना। अगले दो दिन बढ़ेगी मानसून की रफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की आधिकारिक दस्तक से पहले ही बारिश का दौर तेज हो गया है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई जिलों...

Related Posts