बड़ी खबर: किसी भी निकाय में भाजपा से नहीं मिला अभी तक एक भी बनिया को टिकट

बनियों की पार्टी कहीं जाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अभी खबर लिखे जाने तक उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में एक भी निकाय में अभी तक बनिया समाज से किसी भी व्यक्ति को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया है। न तो नगर पंचायत , न ही नगर पालिका और न ही अभी तक किसी नगर […]

बनियों की पार्टी कहीं जाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अभी खबर लिखे जाने तक उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में एक भी निकाय में अभी तक बनिया समाज से किसी भी व्यक्ति को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया है।

न तो नगर पंचायत , न ही नगर पालिका और न ही अभी तक किसी नगर निगम में बनिया प्रत्याशी की घोषणा हुई है। इससे बनिया समाज की धड़कनें थमी हुई हैं।
बनियों की पार्टी कहीं जाने वाली भाजपा में टिकट वितरण को लेकर अभी तक इस तरह की रणनीति पर बनिया समाज भी अचंभित है।
अब बनिया समाज की नजरें ले-देकर नगर निगम की सीटों पर अटक गई हैं।
आज शाम तक जारी होने वाली सूची पर अब चर्चाएं अपने चरम पर हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या प्रदेश में कोई बनिया नेता नहीं है या फिर बानिया सिर्फ पार्टी को फंडिंग करने के लिए ही संगठन में जोड़े गए हैं!
देखने वाली बात होगी कि भाजपा अब गिनी-चुनी सीटों में से किन सीटों पर बनिया बिरादरी के लोगों को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतरती है।

Also Read This

‘पर्वत जन’ की खबर के बाद बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, मिठाई के चार नमूने जांच को भेजे

‘पर्वत जन’ की खबर के बाद बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, मिठाई के चार नमूने जांच को भेजे खाद्य प्रतिष्ठानों का...

ब्रेकिंग: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण। सजेगा सितारों का मंच 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार फिर बड़ा मंच...

Related Posts