नर्सेज एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग। 30 जून को अधिवेशन

15 मई 2024 को दून मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन के कार्यकारिणी की एक प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष मीनाक्षी जखमोला द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नए चुनाव के लिए 30 जून 2024  अधिवेशन की घोषणा कर दी गई । प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा बताया गया […]

15 मई 2024 को दून मेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन के कार्यकारिणी की एक प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष मीनाक्षी जखमोला द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नए चुनाव के लिए 30 जून 2024  अधिवेशन की घोषणा कर दी गई ।

प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हमारा कार्यकाल बहुत ही संतोषजनक और सुखद् रहा,  जिसमें हमने संवर्ग के लिए कई लड़ाई लगातार लड़ी और बहुत से कार्य अपने संगठन के लिए करवाए।

प्रांतीय महामंत्री कांति राणा जी द्वारा दिए गए प्रस्ताव का पूर्ण समर्थन करते हुए 30 जून को अधिवेशन की घोषणा का समर्थन किया।

महामंत्री द्वारा बताया गया कि हमारी कार्यकारिणी ने 2016 से 2024 आज तक पूरे 8 वर्ष लगातार अपने पदों पर रहते हुए संवर्ग के लिए जितना हमसे हो सका हमने पूरा प्रयास किया और अब आगे हम अपनी नई कार्यकारिणी को देखना चाहते हैं ।

प्रांतीय कार्यकारिणी की इस बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रीमती विद्या चौबे, उपाध्यक्ष  भारती जुयाल, गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष पुरुषोत्तम त्यागी, प्रांतीय प्रभारी गिरीश उनियाल, बेरोजगार संगठन की पूर्व अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण,बेरोजगार संगठन के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि सिंह रावत, वीर कौर,रीतू सिंह, शाहीन, राखी चौहान, रोशनी, रश्मि कठैत, मीना सिंह , बरखा, मीना, अनुराधा, आदि लोग उपस्थित रहे।

Also Read This

हाईकोर्ट न्यूज़: IPS अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी की प्रतिनियुक्ति पर सुनवाई, केंद्र-राज्य की याचिकाएं अब साथ सुनी जाएंगी

नैनीताल:रिपोर्ट - कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश को...

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

Related Posts