बड़ी खबर : करोड़ों के घोटाले मामले में खंड शिक्षा अधिकारी दमयंती रावत निलंबित..

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में प्रतिनियुक्ति के दौरान करोड़ों के घपले के आरोप में सरकार ने कीर्तिनगर की खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दमयंती रावत को निलंबित कर दिया। गुरुवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इस संबंध में आदेश जारी किए। दमयंती रावत को 13 दिसंबर को चार्जशीट दी गई थी। निलंबन […]

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में प्रतिनियुक्ति के दौरान करोड़ों के घपले के आरोप में सरकार ने कीर्तिनगर की खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दमयंती रावत को निलंबित कर दिया। गुरुवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
दमयंती रावत को 13 दिसंबर को चार्जशीट दी गई थी। निलंबन अवधि में दमयंती रावत टिहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से संबद्ध रहेंगी।
उन पर बोर्ड में सचिव रहते हुए पांच विभिन्न आर्थिक अनियमितताओं में शामिल रहने और षड्यंत्र में संलिप्त रहने का आरोप है। बोर्ड में अनियमितता का विवाद करीब पांच साल से चल रहा था।
पूर्व में इस मामले में श्रम सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम दमयंती की बखर्खास्तगी के निर्देश तक दे चुके हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : हाईकोर्ट के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र, पहले एक्सीडेंट, फिर हमले की धमकी!

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र मिला है। अधिवक्ताओं में इस बात को लेकर रोष है और उन्होंने...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : दूषित पानी से बीमारी और मौतों पर मुख्य सचिव को दिए ये आदेश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नैनीताल के ज्यूलिकोट और आसपास के गांव में दूषित पेयजल से सैकड़ों लोगों के गंभीर बीमार होने...

Related Posts