एक्शन : पांच रुपए का ईनामी बदमाश गिरफ्तार। पढ़ें ..

फायरिंग मामले में बीती 12 अक्टूबर से फरार चल रहे पांच रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । फायरिंग मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को तो तभी गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन 6 आरोपी फरार चल रहे थे, जिनके खिलाफ कुर्की के वारंट जारी हुए थे। एसएसपी मणिकांत मिश्रा […]

फायरिंग मामले में बीती 12 अक्टूबर से फरार चल रहे पांच रुपए के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । फायरिंग मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को तो तभी गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन 6 आरोपी फरार चल रहे थे, जिनके खिलाफ कुर्की के वारंट जारी हुए थे।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में जाफरपुर पेट्रोल पंप के पास रुपयों के लेन-देने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था।
विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई थी,इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर 40 राउंड गोलियां चलाई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल भी हो गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर दोनों पक्षों से नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
15 अक्टूबर को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तीन मुख्य आरोपी जसवीर सिंह, मनमोहन सिंह और साहब सिंह पर एसएसपी ने पांच-पांच रुपए का इनाम रखा।
28 अक्टूबर को दिनेशपुर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, विवेचना के दौरान थाना दिनेशपुर पुलिस ने पांच-पांच रुपए के दो इनामी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन मुख्य आरोपी साहब सिंह उर्फ साबी निवासी ग्राम गज्जीपुरा थाना मिलक खानम जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश फरार चल रहा था।
31 दिसंबर को दिनेशपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि साहब सिंह गदरपुर तहसील परिसर में देखा गया है, इसके बाद थाना पुलिस ने आरोपी साहब सिंह को गिरफ्तार किया।आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts