खुलासा : पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से रातभर दौड़ रहें अवैध खनन के डंपर, सतपुली, पौखाल में जमकर हो रहा अवैध खनन

अनुज नेगी  पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली,पौखाल, कोटद्वार में नदियों में जमकर अवैध खनन हो रहा है,जिससे सरकार को हर रोज लाखों का चूना लग रहा है,वही जिम्मेदार खनन विभाग के निकम्मे अधिकारी फोन तक नही उठाते। ताजा मामला सतपुली,पौखाल यमकेश्वर का है जहां पर खनन माफिया रात भर नदियों से अवैध खनन […]

अनुज नेगी 

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली,पौखाल, कोटद्वार में नदियों में जमकर अवैध खनन हो रहा है,जिससे सरकार को हर रोज लाखों का चूना लग रहा है,वही जिम्मेदार खनन विभाग के निकम्मे अधिकारी फोन तक नही उठाते।

ताजा मामला सतपुली,पौखाल यमकेश्वर का है जहां पर खनन माफिया रात भर नदियों से अवैध खनन कर सरकार को रोजाना लाखों का चूना लगा रहें है। 

आपको बतादें पिछले एक माह से सतपुली,पौखाल यमकेश्वर  से रात भर अवैध खनन के डंपर, सतपुली कांडाखाल गुमखाल होकर जयहरीखाल लैंसडाउन तक पहुंच रहे है।

मजाल जरा भी इन खनन माफियाओं के अवैध खनन के डंपरों को पुलिस प्रशासन रोक ले,जबकि ये डंपर धड़ेले से सतपुली थाना, गुमखाल चौकी और लैंसडाउन थाना सहित उपजिलाधिकारी के कार्यालय से गुजरते है। जिससे साफ लगता है कि खनन माफिया पुलिस प्रशासन की अच्छी खातिरदारी कर रहें। 

वही बात की जाए खनन विभाग की तो इस विभाग के निकम्मे अधिकारी फ़ोन तक नही उठाते,इनको सरकार  वेतन सिर्फ अवैध खनन कराने और खुर्सिया तोड़ने की देती है। 

वहीं बात की जाए कोटद्वार की तो मालन,सुखरो नदी में रात भर खनन माफिया टेक्टरो से जमकर खनन करते है,यह भी वन विभाग पुलिस प्रशासन की भी अच्छी खातिरदारी की जाती है,जिससे सरकार को करोड़ों का चूना लग रहा है।

वही अब देखना होगा पुलिस प्रशासन इन खनन माफियाओ पर क्या कार्यवाही करती है।

Also Read This

शर्मनाक : पिता पर पुत्री से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पत्नी से भी मारपीट 

उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली गंभीर घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति पर...

बड़ी खबर : दिल्ली कोर्ट से बृजभूषण बरी, विनेश फोगाट का x पर पोस्ट । पढ़िए पूरा मामला

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के...

Related Posts