एक्शन: नियम तोड़ने पर फिर दो रेस्टोरेंट सील, प्रशासन सख्त!

देहरादून, 22 फरवरी 2025 (सू.वि.) – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशों के अनुपालन में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने मसूरी रोड मालसी बरगल स्थित  रेस्टोरेंट – द गार्डन प्रोजेक्ट और राजपुर रोड स्थित थ्वदमेजं तिब्बत लेन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों रेस्टोरेंट सील कर दिए। इस कार्रवाई को जिलाधिकारी के […]

देहरादून, 22 फरवरी 2025 (सू.वि.) – प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशों के अनुपालन में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने मसूरी रोड मालसी बरगल स्थित  रेस्टोरेंट – द गार्डन प्रोजेक्ट और राजपुर रोड स्थित थ्वदमेजं तिब्बत लेन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों रेस्टोरेंट सील कर दिए।

इस कार्रवाई को जिलाधिकारी के निर्देशों पर अंजाम दिया गया। एसडीएम सदर हरिगिरि ने तहसीलदार सदर को संयुक्त टीम के साथ मौके पर भेजा, जिसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विद्युत विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने मानकों के उल्लंघन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशों के उल्लंघन के चलते यह सीलिंग कार्रवाई की।

संयुक्त कार्रवाई में शामिल अधिकारी:

  • तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव
  • क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अमित पोखरियाल
  • एसडीओ विद्युत विभाग एस.वी. यादव
  • सहायक वैज्ञानिक अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एम.एम. चौहान

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश दिनांक 17 फरवरी 2025 के आधार पर इन रेस्टोरेंट्स को सील किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read This

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में 12 अधिकारियों के तबादले। जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई...

विद्यालय के विकास और छात्रों के हित में फिर कमान संभालेंगे तेजपाल सिंह गुसाईं

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में अभिभावकों ने जताया भरोसा, दूसरी बार चुने गए पीटीए अध्यक्षलोल्टी। रिपोर्ट - गिरीश चंदोला पीएम श्री राजकीय...

Related Posts