बदहाल सड़के : सालों से नहीं सुधरी चुंड़ाईखाल जीरो पॉइंट से कुणजोली भुवाली मोटर मार्ग की हालत

रिपोर्ट – इंद्रजीत असवाल  सरकार ने भले ही सड़कों की दुर्दशा सुधारने के लिए “पैच रिपोर्टिंग एप’’ बनाया हो परन्तु पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कों के हालात आज भी जस के तस हैं ।  आये दिन सड़कों की दुर्दशा और बढ़ती दुर्घटनाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं परन्तु संबधित विभाग व शासन […]

रिपोर्ट – इंद्रजीत असवाल 

सरकार ने भले ही सड़कों की दुर्दशा सुधारने के लिए “पैच रिपोर्टिंग एप’’ बनाया हो परन्तु पहाड़ी क्षेत्रों की सड़कों के हालात आज भी जस के तस हैं । 

आये दिन सड़कों की दुर्दशा और बढ़ती दुर्घटनाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं परन्तु संबधित विभाग व शासन जरा भी इस और ध्यान नहीं देता हैं ।

मामला जनपद पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन विधानसभा क्षैत्र के विधानसभा मुख्यालय से मात्र 12 किलोमीटर दूर चुंड़ाईखाल जीरो पॉइंट से कुणजोली भुवाली मोटर मार्ग का हैं,इस सड़क से नावगेट, सौली,ढोंर, कुणजोली, कोटाखाल, भुवाली नामक गांव आते हैं। 

इस सड़क की दुर्दशा आप वीडियो में देख सकते हैं,सड़क पर ऐसी कोई जगह नहीं बची हैं जो ये साबित कर दें कि ये सड़क कभी पक्की भी हुई थी, आये दिन इस सड़क पर दोपहिया वाहन चोटिल होते रहते हैं ।

स्थानीय ग्रामीणों द्धारा अपने यशस्वी विधायक महंत दिलीप सिंह रावत जी से कई बार कहा गया लेकिन वो “हो जायेगा” बोलते हैं पर होता कुछ भी नही है ।

पते की बात ये हैं कि इस सड़क क़ो बने लगभग 15 से 20 साल हो गए हैं तब से अब तक इस सड़क पर कभी भी कोई  रिपेयरिंग का कार्य नहीं हुआ हैं ।

बात पते की एक और भी हैं कि इस सड़क से विधानसभा मुख्यालय व pwd कार्यालय मात्र 12 किलोमीटर दूरी पर हैं और यदि इस सड़क क़ो दो किलोमीटर और काटा जाये तो यह सड़क कोटद्वार से सतपुली पौड़ी जाने के लिए सबसे नजदीक याने सॉर्ट होंगी।

इस मामले में हमारे द्वारा विभागीय अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि अभी कुछ जगहों पर पैच वर्क है लेकिन सड़क पूरा डामरीकरण मांग रही है परन्तु अभी इस सड़क के लिए डामरीकरण बजट नही है फाइल आगे जा रखी है फिलहाल पैच रिपेयर होंगे।

Also Read This

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को नहीं मिली राहत । आरोपियों ने कहा- अंकिता ने की थी आत्महत्या

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या और सौरभ भास्कर को फिलहाल राहत नहीं मिली है। उत्तराखंड...

मौसम(ब्रेकिंग) : उत्तराखंड में मानसून की दस्तक । भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, 1 जुलाई 2026। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार, 30 जून को उत्तराखंड में दस्तक दे दी है। मानसून के...

Related Posts