बड़ी खबर : कर्मचारियों की मांगों को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मिली आरआरपी..

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पदोन्नति तथा पौष्टिक भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात की तथा ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के नेताओं को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार से मुलाकात करके […]

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पदोन्नति तथा पौष्टिक भत्ता दिए जाने की मांग को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात की तथा ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के नेताओं को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार से मुलाकात करके कहा कि जिस तरह से पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को प्रमोशन कर दिया गया है तथा उन्हें वैक्सीनेटर बनाया गया है इस तरह से स्वास्थ्य विभाग में भी डार्क रूम सहायक ओटी सहायक, लैब सहायक के पद पर काम कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी वन टाइम सेटलमेंट के तहत पदोन्नति दी जाए।
शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि जिस तरह से नर्सिंग स्टाफ को पौष्टिक भत्ता दिया जाता है उस तरह से फोर्थ क्लास कर्मचारियों को भी पौष्टिक भत्ता दिया जाए, क्योंकि यह कर्मचारी भी मरीज के सीधे संपर्क में किसी भी कर्मचारी से अधिक रहते हैं।
स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने इन मांगों पर स्वास्थ्य निदेशालय को कार्रवाई करने के लिए कह दिया है।
इस अवसर पर चतुर्थ कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा और महामंत्री सुनील अधिकारी ने स्वास्थ्य सचिव को इस संबंध में अब तक की गई विभिन्न कार्रवाइयों से भी अवगत कराया।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रवक्ता अनिल जोशी, राजेंद्र गुसाई तथा अन्य लोग भी शामिल थे।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts