हादसा (दु:खद)- तेज रफ्तार ट्रक ने मारी भैंसा बुग्गी को टक्कर। एक युवक की मौत, दो घायल ..

रुड़की के खानपुर में आज सुबह हाइवे पर एक भैंसा बुग्गी को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दाैरान हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। साथ ही एक भैंसे की भी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को […]

रुड़की के खानपुर में आज सुबह हाइवे पर एक भैंसा बुग्गी को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दाैरान हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत हो गई। साथ ही एक भैंसे की भी मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली लगाकर हाईवे जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार, खानपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मणवाला गांव निवासी पोपिन(28) पुत्र लखीराम, शेखर(25) पुत्र सोमी, सौरभ पुत्र चरण सिंह रविवार तड़के करीब छह बजे अपनी भैंसा बुग्गी लेकर खानपुर की ओर खेतों में जा रहे थे। जैसे ही वह खानपुर-लक्सर हाईवे पर खानपुर कस्बे के पास पहुंचे। इसी दौरान लक्सर की ओर से आ रहे तेज गति के ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही पोपिन की मौत हो गई।
वहीं, एक भैंसे की भी मौत हो गई। इस दाैरान शेखर और सौरभ घायल हो गए।शोर शराबा सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण हाईवे पर ही अड़े रहे।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

बड़ी खबर : विस्फोट के बाद पहाड़ी से गिरा बोल्डर, प्रधान पति घायल

पिथौरागढ़।सुशील खत्री धारचूला चौदास वैली को जोड़ने वाली तवाघाट-नारायण आश्रम सड़क को खोलने के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से छलमाछिलासो...

Related Posts