UKPSC पेपर लीक: भाजपा नेता का रिश्तेदार मिशन IAS कोचिंग संचालक गिरफ्तार

रुद्रपुर / विशाल सक्सेना  उत्तराखंड में पेपर लीक मामला चरम पर रहा। इस मामले में अभी तक कई लोग सलाखों के पीछे पहुंच चुके है। पूरे प्रदेश भर में पेपर लीक के तार जुड़े है। आये दिन अलग-अलग जिलों से गिरफ्तारियां हो रही है। अब एसआइटी ने पेपर लीक मामले में फरार चल रहे 50 […]

रुद्रपुर / विशाल सक्सेना 

उत्तराखंड में पेपर लीक मामला चरम पर रहा। इस मामले में अभी तक कई लोग सलाखों के पीछे पहुंच चुके है। पूरे प्रदेश भर में पेपर लीक के तार जुड़े है। आये दिन अलग-अलग जिलों से गिरफ्तारियां हो रही है। अब एसआइटी ने पेपर लीक मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल के एक और रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। 

आरोपी रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर जिले में मिशन आइएएस कोचिंग एकेडमी चलाता था। जिसके बाद कुछ और कोचिंग सेंटर एसआइटी के राडार पर हैं। जल्द ही कई और गिरफ्तारियां हो सकती है।

गौरतलब है कि विगत जनवरी महीने में राज्य लोक सेवा आयोग ने पटवारी और साल 2022 के अप्रैल व मई माह में हुई जेई-एई भर्ती के पेपर लीक कांड की जांच कर रही। पेपर लीक में शामिल आरोपियों को एसआइटी लगातार पकड़ रही है। शुक्रवार को एक और खुलासा हुआ जब इस मामले मं कोचिंग सेन्टर संचालकों के गठजोड़ सामने आया।

एसआइटी की जांच में पूर्व भाजपा नेता संजय धारीवाल के तार रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर में मिशन आइएएस कोचिंग एकेडमी के नाम से कोचिंग सेंटर चलाने वाले उसके रिश्तेदार दीपेंद्र पंवार निवासी मुकंदपुर थाना गदरपुर से जुड़े सामने आए थे। 

पूछताछ करने के बाद एसआइटी ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। संजय धारीवाल के कहने पर कुछ अभ्यर्थियों को तैयार किया और उनसे लाखों रुपये की धनराशि अपने परिचितों के खातों में मंगवा कर जेई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र बेचा था।आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Also Read This

क्राइम(साइबर ठगी): न मिला इनाम, न मिली कार। 1.50 करोड़ रुपये भी गवाएं

देहरादून: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति से साइबर ठगों ने KBC के नाम पर करीब 1.50 करोड़...

क्राइम: देहरादून में जन्मदिन की पार्टी में खूनी खेल, शराब के नशे में युवक की चाकू मारकर हत्या

Dehradun News: देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र के जमनपुर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी खूनी विवाद में बदल गई। शराब पीने...

Related Posts