बड़ी खबर : समाज कल्याण विभाग में भर्ती प्रक्रिया तेज, दो वर्षों में 51 सहायक समाज कल्याण अधिकारी नियुक्त

देहरादून। उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग में भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। हाल ही में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कुल 20 समाज कल्याण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें 4 जिला समाज कल्याण अधिकारी और 16 सहायक समाज कल्याण अधिकारी शामिल हैं। बीते […]

देहरादून। उत्तराखंड में समाज कल्याण विभाग में भर्ती प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। हाल ही में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कुल 20 समाज कल्याण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें 4 जिला समाज कल्याण अधिकारी और 16 सहायक समाज कल्याण अधिकारी शामिल हैं।

बीते दो वर्षों में विभाग ने कुल 51 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों की भर्ती पूरी की है। इसके अलावा, 15 सहायक लेखाकार, 13 कनिष्ठ सहायक, 15 सहायक लेखाकार, 3 आशुलिपिक, 1 दिव्यांग प्रशिक्षण कार्यशाला का चयन किया गया है। इनमें से 47 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों का स्थायीकरण करते हुए शेष कर्मियों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है।

अधिकारियों के पदोन्नति को लेकर भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी 28 फरवरी 2025 को पात्र सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर पदोन्नत करने हेतु बैठक आयोजित की जाएगी।

समाज कल्याण मंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभाग में रिक्त पदों की भर्ती एवं पदोन्नति प्रक्रियाओं को तेजी से निपटाया जा रहा है, जिससे प्रदेश में समाज कल्याण से जुड़े कार्यों में गति लाई जा सके।

Also Read This

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में 12 अधिकारियों के तबादले। जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई...

विद्यालय के विकास और छात्रों के हित में फिर कमान संभालेंगे तेजपाल सिंह गुसाईं

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में अभिभावकों ने जताया भरोसा, दूसरी बार चुने गए पीटीए अध्यक्षलोल्टी। रिपोर्ट - गिरीश चंदोला पीएम श्री राजकीय...

Related Posts