बड़ी ख़बर: उत्तराखंड के इस जिले मे यहाँ 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, जिलाधिकारी ने दिए आदेश जानिए कारण

अनुज नेगी पौड़ी: जनपद पौड़ी के द्वारीखाल ब्लॉक के अन्तर्गत खोली तोक ग्राम ठांगर पट्टी लंगूर वल्ला-1 तहसील जाखणीखाल में बाघ के दहशत के कारण जिलाधिकारी पौड़ी ड्रॉ आशीष चौहान ने इन दो स्कूलों का अगले दो दिनों के लिए अवकाश घोषित किया है। आपको बतादें कि द्वारीखाल ब्लाक के खोली तोक ग्राम ठांगर पट्टी […]

अनुज नेगी

पौड़ी: जनपद पौड़ी के द्वारीखाल ब्लॉक के अन्तर्गत खोली तोक ग्राम ठांगर पट्टी लंगूर वल्ला-1 तहसील जाखणीखाल में बाघ के दहशत के कारण जिलाधिकारी पौड़ी ड्रॉ आशीष चौहान ने इन दो स्कूलों का अगले दो दिनों के लिए अवकाश घोषित किया है।

आपको बतादें कि द्वारीखाल ब्लाक के खोली तोक ग्राम ठांगर पट्टी लंगूर वल्ला-1 तहसील जाखणीखाल में शनिवार सुबह बाघ द्वारा एक बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया गया था।

वही रा०प्रा०वि० ठांगर के परिसर के अत्यन्त समीप बाघ / गुलदार की सक्रियता दिखाई दे रही है। बाघ की बढ़ती सक्रियता के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने द्वारीखाल ब्लॉक के अन्तर्गत विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्र के विद्यालयों रा०३०का० कैण्डुल ठांगर, रा०प्रा०वि० कैण्डुल, रा०प्रा०वि० ठांगर, रा०प्रा०वि० डलग्वाड़ी, रा०प्रा०वि० नेरूल, रा०प्रा०वि० बागी, रा०प्रा०वि० हतनूड, रा०उ०प्रा०वि० हतनूड, रा०प्रा०वि० पोगठा मे दो दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने हेतु अनुरोध किया गया है।

वही उपजिलाधिकारी जाखणीखाल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल के द्वारा किये गये अनुरोध के क्रम में विकास खण्ड द्वारीखाल के विद्यालयों रा०इ० का० कैण्डुल ठांगर, रा०प्रा०वि० कैण्डुल, रा०प्रा०वि० ठांगर रा०प्रा०वि० डलग्वाडी, रा०प्रा०वि० नेरूल, रा०प्रा०वि० बागी, रा०प्रा०वि० हतनूड, रा०उ०प्रा०वि० हतनूड़, रा०प्रा०वि० पोगठा एवं उक्त क्षेत्र के आँगनबॉडी केन्द्रों में दिनांक 23.09.2024 एवं 24.09.2024 को दो दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts