सेलाकुई स्वारना नदी में रात भर चल रहा अवैध खनन, प्रशासन सोया कुम्भकर्ण की नींद

रिर्पोट: इंद्रजीत असवाल  थाना सेलाकुई से महज 300 मीटर दूरी पर चल रहा अवैध खनन का खेल  मामला अवैध खनन का हो तो राज्य की राजधानी देहरादून के विकासनगर तहसील का नाम सबसे ऊपर की पंक्ति पर आता है। आये दिन सोसल मीडिया पर विकासनगर तहसील क्षेत्र खनन व भू माफिया ,लकड़ी माफिया की खबरे […]

रिर्पोट: इंद्रजीत असवाल 

थाना सेलाकुई से महज 300 मीटर दूरी पर चल रहा अवैध खनन का खेल 

मामला अवैध खनन का हो तो राज्य की राजधानी देहरादून के विकासनगर तहसील का नाम सबसे ऊपर की पंक्ति पर आता है।

आये दिन सोसल मीडिया पर विकासनगर तहसील क्षेत्र खनन व भू माफिया ,लकड़ी माफिया की खबरे चलती रहती है लेकिन प्रशासन इन माफियाओं पर नकेल कसने से नाकाम रहा है ।

इससे साफ जाहिर होता है कि प्रशासन, खनन विभाग उद्यान व वन विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से विकासनगर क्षेत्र में माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं ।

मामला सेलाकुई स्वारना नदी का है,जहाँ पर विगत कई दिनों से रात्रि में जेसीबी जैसी भारी भरकम मशीनो से अवैध  खनन चल रहा ,जबकि इस जगह से मात्र 300 मीटर दूरी पर थाना सेलाकुई है इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस भी खनन माफिया का साथ दे रही है।

 

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस प्रकार से खनन माफिया रात को जेसीबी लगाकर खनन कर रहा है। सेलाकुई के समाजसेवियों द्वारा इसकी शिकायत मेल द्वारा जिलाधिकारी देहरादून को भेजी गई है। देखने वाली बात ये होगी कि इस अवैध खनन पर कब रोक लगेगी या फिर जिलाधिकारी महोदया भी इसे अनदेखा कर देंगी।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts