बड़ी खबर : कार्य बहिष्कार पर परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी। अटके कई लोगों के काम ..

रुद्रप्रयाग के बदरीनाथ हाईवे के रैंतोली के पास 15 जून 2024 को खाई में गिरे टेंपो ट्रैवलर हादसे के बाद 4 परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था,लेकिन अब प्रदेशभर के परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी निलंबित कर्मचारियों की बहाली की मांग के लिए कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने 9 अगस्त तक […]

रुद्रप्रयाग के बदरीनाथ हाईवे के रैंतोली के पास 15 जून 2024 को खाई में गिरे टेंपो ट्रैवलर हादसे के बाद 4 परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था,लेकिन अब प्रदेशभर के परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी निलंबित कर्मचारियों की बहाली की मांग के लिए कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं।

कर्मचारियों ने 9 अगस्त तक कार्य बहिष्कार की घोषणा की है।मंगलवार को शुरू हुआ परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार बुधवार और बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।

पूर्व में भी दो-दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया था,जिसके बाद 6 अगस्त से 9 अगस्त तक पूर्ण कार्य बहिष्कार का ऐलान किया गया था। लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है।

संघ का कहना हैं कि कर्मचारियों को जब तक बहाल नहीं किया जाता, उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

संभागीय परिवहन कार्यालय के कर्मचारियों के पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाने से लोगों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं।कार्यालय के अधिकारी का कहना है कि दूर-दूर से लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने, रोड टैक्स जमा करने, गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचते हैं,हर दिन करीब 150 लोग आते हैं. लेकिन कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण कोई कार्य नहीं हो पा रहा है।

Also Read This

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

Related Posts