उत्तरकाशी नगर निकाय चुनाव: मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न, निर्दलीयों का दबदबा

🛑 उत्तरकाशी, 25 जनवरी 2025 नीरज उत्तराखंडी  नागर निकाय स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन को लेकर जिले में सभी निकायों की मतगणना सुव्यवस्थित और शंतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक मोहन सिंह बर्निया एवं दिनेश प्रताप सिंह की निगरानी में जिले के नगर निकायों की मतगणना आज प्रातः 8 […]

🛑
उत्तरकाशी, 25 जनवरी 2025

नीरज उत्तराखंडी 

नागर निकाय स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन को लेकर जिले में सभी निकायों की मतगणना सुव्यवस्थित और शंतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक मोहन सिंह बर्निया एवं दिनेश प्रताप सिंह की निगरानी में जिले के नगर निकायों की मतगणना आज प्रातः 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रारंभ हुई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट के अध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र सिंह चौहान (निर्दलीय), नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष पद पर मनोज कोहली (निर्दलीय), नगर पालिका परिषद बड़कोट के अध्यक्ष पद पर विनोद डोभाल (निर्दलीय) तथा नगर पालिका परिषद पुरोला के अध्यक्ष पद पर बिहारी लाल शाह (कांग्रेस) और नगर पंचायत नौगांव के अध्यक्ष पर पद विजय कुमार (भारतीय जनता पार्टी) विजयी रहे हैं।
नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट के लिये मतगणना राजकीय कीर्ति इन्टर कॉलेज उत्तरकाशी, नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के लिए तहसील कार्यालय चिन्यालीसौड़ के मीटिंग हॉल, नगर पालिका परिषद बड़कोट के लिए तहसील कार्यालय भवन परिसर भूतल बड़कोट तथा नगर पंचायत नौगांव की मतगणना तहसील कार्यालय भवन बड़कोट के प्रथम तल पर स्थित कक्ष में और नगर पालिका परिषद पुरोला के लिए तहसील कार्यालय भवन पुरोला में निर्धारित मतगणना स्थल पर संपन्न कराई गई।

Also Read This

बड़ी खबर: भाजपा की बड़ी सियासी सेंध। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून, 14 सितंबर 2026: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने चंपावत में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का दावा किया है।...

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में 12 अधिकारियों के तबादले। जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई...

Related Posts