वायरल वीडियो : “हम पहाड़ को जलाकर भस्म करने आए हैं” ऐसा बोलने वाले तीन गिरफ्तार …

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक वनग्निक को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं।  युवक वीडियो में बोलते नजर आ रहे हैं कि “हमारा काम है आग लगाना और आग से खेलना। और इसीलिए हम आए हैं पहाड़ को जलाकर भस्म करने के लिए। आगे वीडियो में युवक […]

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक वनग्निक को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं। 

युवक वीडियो में बोलते नजर आ रहे हैं कि “हमारा काम है आग लगाना और आग से खेलना। और इसीलिए हम आए हैं पहाड़ को जलाकर भस्म करने के लिए। आगे वीडियो में युवक बोल रहा है कि आग में खेलने वालों से कभी टक्कर नहीं लिया जाता है।”

देंखे वीडियो:

यह वीडियो जब से सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ है तभी से लगातार वायरल हो रहा है।

अब इसे वीडियो पर चमोली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तीन युवाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांंच में वीडियो पांडवाखाल, गैरसैंण चमोली का होना पाया गया। 

चमोली पुलिस ने जांच पड़ताल की तो वीडियो चमोली का होना पाया गया।  पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बृजेश कुमार, सलमान व शुखलाल, तीनों बिहार निवासी को गिरफ्तार कर धारा 26 भारतीय वन अधिनियम के तहत सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तीनों युवकों को थाना गैरसैंण लाया गया है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए उन्होंने यह वीडियो अपलोड किया था।  

Also Read This

बड़ी खबर: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा। पांच पर एफआईआर

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने पांच लोगों...

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

Related Posts