Uttarakhand Weather: जानिए कब तक होगी बारिश! मौसम का पूरा हाल

देहरादून, अक्टूबर 2025: उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में आज फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD Uttarakhand) ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और गर्जन के साथ बौछारों का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क (Dry Weather) रहने की संभावना […]

देहरादून, अक्टूबर 2025:
उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में आज फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD Uttarakhand) ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और गर्जन के साथ बौछारों का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क (Dry Weather) रहने की संभावना जताई गई है।

10 अक्टूबर तक रह सकता है बारिश का असर

मौसम विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर तक राज्य के ऊंचे इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और मौसम फिर से शुष्क होने की उम्मीद है।

बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी

उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी से पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है। बर्फबारी से जहां पर्यटकों के चेहरे खिल उठे, वहीं स्थानीय व्यापारियों में भी खुशी की लहर है क्योंकि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 सीमांत पिथौरागढ़ में बढ़ी ठंड

सीमांत जिला पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से ठंड में जबरदस्त इजाफा हुआ है। मुनस्यारी, धारचूला और जोहार घाटी के इलाकों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
दारमा और व्यास घाटी, पंचाचूली, ओम पर्वत, ज्योलिंगकांग, सीपू और नाभीढांग जैसे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। इन चोटियों पर जमी बर्फ अब चांदी सी चमकती नजर आ रही है।

पहली बर्फबारी से खिले हिमालयी नज़ारे

नागिनीधुरा, रिलकोट, धारचूला की दारमा और व्यास घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। इसके चलते उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों का नज़ारा बेहद मनमोहक हो गया है।

जल्द थम सकता है बारिश-बर्फबारी का दौर

मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 अक्टूबर के बाद बारिश और बर्फबारी में कमी आएगी। आने वाले 1–2 दिनों में लोगों को राहत मिलने की संभावना है। हालांकि आज के लिए कुछ जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश से हुआ नुकसान

गौरतलब है कि इस साल मानसून के दौरान भारी बारिश ने उत्तराखंड में व्यापक तबाही मचाई थी। कई जिलों में भूस्खलन, सड़क अवरोध और हादसों के कारण कई लोगों की जानें गईं। ऐसे में प्रशासन सतर्क है और लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Also Read This

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज। होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे से शुरू...

Related Posts