बड़ी खबर : आज कई जिलों में होंगी बारिश। पढ़िए पुरा अपडेट ..

उत्तराखंड में आज गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि राजधानी देहरादून में बारिश होने के आसार नहीं है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह […]

उत्तराखंड में आज गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि राजधानी देहरादून में बारिश होने के आसार नहीं है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और बाकी जनपदों में कहीं-कहीं पर बारिश की बौछार पड़ने की संभावना है। राज्य के सभी जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 24 जून से प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान खासकर चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts