Uttarakhand Weather Update: बारिश से बढ़ी ठंड। पहाड़ों में आज भी बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। तापमान में सामान्य से करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पड़े। जलभराव और ट्रैफिक में परेशानी कल सुबह से हो रही प्रदेशभर में बारिश के कारण लोगों को […]

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।

तापमान में सामान्य से करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पड़े।

जलभराव और ट्रैफिक में परेशानी

कल सुबह से हो रही प्रदेशभर में बारिश के कारण लोगों को दफ्तर और बाजार जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा।

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार,आज भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

साथ ही मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं।

ये महत्वपूर्ण खबरे भी पढ़े :

तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

देहरादून का मौसम अपडेट

देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा।

कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बादल बनने की संभावना है।

अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 14°C रहने का अनुमान है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: देहरादून डीएम का ये आदेश निरस्त। अब दिए ये निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने देहरादून के 'पिनैकल रैजीडेंसी' मामले में डी.एम.के फायर एन.ओ.सी.देने के आदेश को किया रद्द, दोबारा सुनवाई के...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: प्रदेशभर में शराब की उप दुकानों पर रोक । पढ़िए बड़ा फैसला

नैनीताल। कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में उप शराब की दुकानों को लेकर दायर जनहित याचिका पर अहम फैसला सामने आया है। सुनवाई के दौरान सरकार...

Related Posts