मौसम अपडेट : प्रदेश में मौसम शुष्क, इस दिन तक नहीं होगी बारिश-बर्फबारी

देहरादून | उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 11 फरवरी तक राज्य में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। फरवरी […]

देहरादून | उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 11 फरवरी तक राज्य में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

फरवरी में भी बारिश और बर्फबारी की कमी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की सक्रियता बेहद कमजोर है, जिसके चलते जनवरी के बाद फरवरी में भी राज्य में न बारिश हो रही है और न ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी। इसके कारण दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ तो फरवरी के अंत तक भी मौसम शुष्क रह सकता है। इससे राज्य के पर्वतीय इलाकों में जल स्रोतों पर असर पड़ सकता है, क्योंकि इस बार हिमालयी ग्लेशियर भी पर्याप्त रिचार्ज नहीं हो पाए हैं।

जल संकट की बढ़ सकती है आशंका

बारिश और बर्फबारी की कमी के चलते ग्लेशियरों से मिलने वाला पानी घट सकता है, जिससे गर्मी के मौसम में प्रदेशभर में जल संकट गहरा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले हफ्तों में भी बड़ा बदलाव होने की संभावना कम है

फरवरी के मध्य तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन यदि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है तो कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे के पूर्वानुमानों को समय-समय पर अपडेट करेगा।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts