मौसम अपडेट : प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना। पढ़िए..

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक,आज 6 जनवरी को राज्य के 10 जिलों में बारिश और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। बारिश बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड में बढ़ोतरी […]

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक,आज 6 जनवरी को राज्य के 10 जिलों में बारिश और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

बारिश बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। रविवार को दोपहर में चटक धूप खिलने से सर्दी में भी गर्मी का एहसास बना रहा। तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक आज 6 जनवरी सोमवार को उत्तराखंड राज्य के 10 जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पौड़ी, हरिद्वार, टिहरी और देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी होगी। वहीं नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ ही सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 6 और 7 जनवरी को मौसम बदला हुआ रहेगा।

6 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जबकि 7 जनवरी को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

उन्होंने बताया बारिश बर्फबारी के बाद तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड में बढ़ोतरी होगी।

तापमान की स्थिति

  • रविवार को धूप खिलने से देहरादून के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • देहरादून का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Also Read This

ब्रेकिंग: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण। सजेगा सितारों का मंच 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार फिर बड़ा मंच...

बड़ी खबर: भाजपा की बड़ी सियासी सेंध। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून, 14 सितंबर 2026: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने चंपावत में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का दावा किया है।...

Related Posts