अपराध : झाड़-फूँक से बीमारी ठीक करने के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म ।आरोपी गिरफ्तार

अनुज नेगी  लैंसडाउन :  लैंसडाउन में एक माहिला से झाड़-फूँक से बीमारी ठीक करने के बहाने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को  आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लैंसडाउन के स्थानीय निवासी ने कोतवाली लैंसडाउन पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि सलमान उर्फ समशी निवासी कोटद्वार ने वादिनी के साथ झाड़ फूँक के […]

अनुज नेगी 

लैंसडाउन :  लैंसडाउन में एक माहिला से झाड़-फूँक से बीमारी ठीक करने के बहाने दुष्कर्म करने वाले आरोपी को  आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लैंसडाउन के स्थानीय निवासी ने कोतवाली लैंसडाउन पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि सलमान उर्फ समशी निवासी कोटद्वार ने वादिनी के साथ झाड़ फूँक के नाम पर दुष्कर्म किया है। 

इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली लैन्सडाउन पर मु0अ0सं0- 07/2024, धारा 376 भादवि बनाम सलमान पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा अभियोग उपरोक्त की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। 

निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन करते हुये अथक प्रयास कर अभियुक्त सलमान उर्फ समशी को लैन्सडाउन बाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

Related Posts