अनोखी रामलीला : राम-लक्ष्मण-रावण समेत अन्य किरदार में महिलाओं ने जीता दर्शकों का दिल..

देहरादून के डोईवाला विधानसभा के नकरौंदा में 22 नवंबर से महिला रामलीला का मंचन हो रहा है, जो आगामी 2 दिसम्बर तक चलेगी। इस रामलीला में पुरूष नहीं बल्कि महिलाएं कम उम्र से बुजुर्ग तक इसमें पात्र बनी हुई हैं। इस मंचन में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता समेत अन्य किरदार में महिलाएं नजर आ रही हैं,उनके किरदार को लोग खूब सराह भी रहे हैं। करीब 40 महिलाओं ने एक महीने तक रिहर्सल की।
महिला रामलीला के आयोजकों का कहना है कि उनका प्रयास था कि महिलाएं भी मंचन में आगे आएं,इसके लिए उन्होंने महिलाओं की प्रतिभा को तराशने का काम किया और अब रामलीला का मंचन चल रहा है,जिसमें महिलाएं बखूबी अपना किरदार निभा रही हैं।
पात्र करने वाली महिलाओं का कहना है कि उन्होंने रामलीला के लिए काफी रिहर्सल की है।अब वो खुद से और बेहतर करने का प्रयास भी कर रही हैं। महिलाओं का मानना हैं कि वो पुरुषों से कम नहीं हैं।
रामलीला रोजाना रात 8 बजे से लेकर रात 12 बजे तक चलती है,शानदार और सजीव अभिनय दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
खासकर महिलाएं काफी संख्या में इस रामलीला को देखने और कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंच रही हैं।
जानिए किस पात्र के रूप में कौन महिला:
प्रभु श्रीराम के रूप में – लता रावत
लक्ष्मण – सन्तोषी रावत
सीता – सलोनी
दशरथ – शशी सती
रावण – सुलोचना इष्टवाल
जनक – शकुन्तला
हनुमान – अशोक सिंह नेगी
बाली – सीता रावत
सुग्रीव -नीता रावत
अंगद -सुमिता जोशी
परशुराम -बसन्ती गोस्वामी
सूर्पणखा -मीना वासकण्डी
केकई- बबीता रावत
कौशल्या -निर्मला खुगशाल
सुमित्रा -विनीता नेगी
शिव -बसन्ती गोस्वामी
पार्वती- देवेश्वरी गौड
ब्रह्मा -विनीता नेगी

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts