एक्शन : पुरोला क्षेत्र में 26 लाख की नकदी बरामद….

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, निर्बाध व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिये उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय है।  पुलिस नाकों व बैरियरों के साथ-साथ पुलिस टीमें संदिग्ध स्थानों पर भी लगातार निगरानी व चैकिंग अभियान चला रही है।  चुनाव के नोडल अधिकारी […]

रिपोर्ट: नीरज उत्तराखंडी 

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, निर्बाध व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिये उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय है।

 पुलिस नाकों व बैरियरों के साथ-साथ पुलिस टीमें संदिग्ध स्थानों पर भी लगातार निगरानी व चैकिंग अभियान चला रही है। 

चुनाव के नोडल अधिकारी सी0ओ0 उत्तरकाशी  प्रशान्त कुमार व क्षेत्राधिकारी बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण में FST नौगांव, आबकारी व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एक सटीक सूचना के आधार पर ग्राम गढ थाना पुरोला उत्तरकाशी निवासी बलवीर सिंह पुत्र रामबहादुर से 26,55,690 रु0 की नकदी बरामद हुई,जिसके बारे में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर उक्त धनराशि को जब्त कर  अग्रिम कार्रवाई हेतु आयकर विभाग के सुपुर्द किया गया है।

उक्त सम्बन्ध में जांच जारी है, व्यक्ति द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में धनराशि कहां से अर्जित की गयी है तथा किस उद्देश्य के लिए नकदी को घर में रखा गया था ।

Also Read This

बदहाली : एक माह से बंद कलाप मोटर मार्ग, वन भूमि स्वीकृति के इंतजार में बहाली का काम

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी विकासखंड मोरी का कोटगांव-कलाप मोटर मार्ग एक माह से बंद पड़ा है। 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के किमी आठ...

बड़ी खबर : बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद बनी सहमति

पुरोला/उत्तरकाशी। 18 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी नगर क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान व्यापारियों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर उतर आया।...

Related Posts