एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड की राजनीति में तूफान ला सकती हैं गुप्ता बंधुओं की संभावित ऑडियो व सहारनपुर मे दर्ज शिकायत।

हाई प्रोफाइल बिल्डर बाबा साहनी सुसाइड केस में गुप्ता बंधुओं की जमानत आज एसीजीएम थर्ड के द्वारा निरस्त कर दी गई है। कारण यह कि 10 साल की सजा के प्रावधान के चलते मुकदमे से संबंधित साक्ष्य और सबूत खोजबीन किए जाने की अभी जरूरत है, इसलिए अदालत ने जमानत नहीं दी।  इस बात की […]

हाई प्रोफाइल बिल्डर बाबा साहनी सुसाइड केस में गुप्ता बंधुओं की जमानत आज एसीजीएम थर्ड के द्वारा निरस्त कर दी गई है। कारण यह कि 10 साल की सजा के प्रावधान के चलते मुकदमे से संबंधित साक्ष्य और सबूत खोजबीन किए जाने की अभी जरूरत है, इसलिए अदालत ने जमानत नहीं दी।

 इस बात की भी ज्यादा संभावना है कि गुप्ता बंधुओं की जमानत सेशन कोर्ट में भी खारिज हो सकती है। यदि ऐसा हुआ तो गुप्ता बंधुओं की जमानत के लिए हाईकोर्ट ही उनकी उम्मीद का अगला दरवाजा रास्ता रह जाएगा।

गुप्ता बंधुओं की ऑडियो रिकॉर्डिंग का एंगल !!

अब इस बात की चर्चाएं तेज होने लगी है कि गुप्ता बंधु अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए बाबा साहनी और उनके बीच लाइजनिंग की भूमिका निभाने वाले भाजपा नेताओं की कॉल रिकॉर्डिंग लीक कर सकते हैं, ताकि उन रिकॉर्डिंग के बल पर मीडिया ट्रायल में गुप्ता बंधु के दोष को काम करके विश्लेषित किया जा सके।

इस तरह की कॉल रिकॉर्डिंग हाई कोर्ट में गुप्ता बंधुओं की जमानत का रास्ता आसान कर सकती है।

सहारनपुर मे दर्ज शिकायत मे क्या है !

 सहारनपुर में दर्ज कराई गई शिकायत का ऐंगल भी काफी अहम है। गुप्ता बंधुओं द्वारा बाबा साहनी के खिलाफ सहारनपुर में दर्ज कराई गई शिकायत से भी इस पूरी कहानी में एक नया मोड़ आ सकता है।

 पुलिस ने उस शिकायत को हासिल किया है या नहीं अथवा उस पर यदि कुछ कार्रवाई की है तो यह अभी सार्वजनिक नहीं है।

स्वामी दर्शन भारती ने की साहनी परिवार को सुरक्षा की मांग

इधर आज स्वामी दर्शन भारती ने डीजीपी अभिनव कुमार से साहनी के परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

बहरहाल बिल्डर लॉबी और पंजाबी समाज में इस बात की चर्चाएं काफी तेज है कि गुप्ता बंधुओं की कुछ भाजपा नेताओं से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग लीक कराई जा सकती है। इसके साथ ही यदि सहारनपुर में दर्ज बाबा साहनी के खिलाफ शिकायत की यदि तफ्तीश हुई तो “साहनी सुसाइड केस” की कहानी में नए किरदार जुड़ सकते हैं जिससे कहानी को एक नया एंगल मिल सकता है। तब तक बने रहने हमारे साथ। पढ़ते रहिए पर्वतजन।

Also Read This

गुड न्यूज: उत्तराखंड की बेटी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन। सीएयू देगा 10 लाख रुपये का सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए गर्व की खबर है। राज्य की प्रतिभाशाली ऑलराउंडर प्रेमा रावत का भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर क्रिकेट...

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

Related Posts