चारधाम यात्रा : भाजपा नेता ही उड़ा रहे नियमों की धज्जियां। प्रतिबंधित क्षेत्र की फोटो सोशल मिडिया पर शेयर …

चारधाम मंदिर परिसरों के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी व रील्स बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बकायदा पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने संबंधित जिला पुलिस प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं, इसके बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री रवि पाल ने केदारनाथ मंदिर दर्शन कर […]

चारधाम मंदिर परिसरों के 50 मीटर के दायरे में वीडियोग्राफी व रील्स बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

बकायदा पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने संबंधित जिला पुलिस प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं, इसके बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के महामंत्री रवि पाल ने केदारनाथ मंदिर दर्शन कर सोशल मीडिया पर गर्भगृह की कुछ फोटो शेयर की है, जिसके बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है।

चारधाम मंदिर के आसपास तमाम पुलिसकर्मी रोजाना ऐसे कई लोगों पर कार्रवाई कर रहे हैं, जो मोबाइल का प्रयोग वीडियो बनाने या प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचने के लिए कर रहे हैं,जबकि मुख्य सचिव इस बाबत आदेश जारी कर चुकी हैं।

लेकिन अब बीजेपी के नेता ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं तो भला आम जनता पर इसका क्या असर होगा! 

भाजपा के नेताओं द्वारा ही नियमों को ताक पर रख जब इस तरह के नियम विरुद्ध कार्य किए जाएंगे तो आखिर आम जन भला क्यों इन नियमों का पालन करेंगे।

आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही प्रशासन ने मंदिर के आसपास रील बनाने वाले आठ लोगों के मोबाइल जप्त कर लिए थे,जिन्हें 500-500 का चालान करने के बाद छोड़ा गया था।

अब देखने वाली बात तो यह होगी कि आमजन के रील बनाने पर चालान कर अपनी पीठ थपथपाने वाला प्रशासन नियम विरुद्ध फोटो और वीडियो बनाने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ भी कोई कार्यवाही करेगा या नहीं!

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts