खुशखबरी : कल यहां लगेगा रोजगार मेला । 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

नौकरी की तलाश कर रहे हाईस्कूल पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आकाशवाणी स्थित मॉडल करियर सेंटर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 3 जनवरी 2024 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आर के पंत ने बताया कि मारूति सुजुकी गुड़गांव कंपनी की ओर से ट्रेनी के 200 […]

नौकरी की तलाश कर रहे हाईस्कूल पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आकाशवाणी स्थित मॉडल करियर सेंटर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 3 जनवरी 2024 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी आर के पंत ने बताया कि मारूति सुजुकी गुड़गांव कंपनी की ओर से ट्रेनी के 200 पदों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

पंत ने बताया कि, अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी इच्छुक युवा रोजगार मेले में प्रतिभाग करना चाहता है।

वह 3 जनवरी 2024 यानि बुधवार को साढ़े 10 बजे अपने सभी शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों, बायोडाटा व दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित हो सकते है।

Also Read This

बड़ी खबर: जानकीचट्टी के मुहाने पर कूड़े का डंप, दुर्गंध से श्रद्धालु और स्थानीय परेशान

ज्ञापन के बाद भी नहीं हुआ निस्तारण, यात्रा सीजन में सफाई व्यवस्था पर उठे सवालबड़कोट, उत्तरकाशी। 28 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री धाम यात्रा के...

बड़ी खबर : 30 हजार किलो की डिमांड, फिर भी बागवान खाली हाथ

मोरी/ उत्तरकाशी। 28 सितंबर 2026,रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी सेब तुड़ान के बाद जरूरी कॉपर दवा के लिए बाजार पर निर्भर मोरी के बागवान उद्यान...

Related Posts