सहस्त्रताल रेस्क्यू अभियान : चार बचे सदस्यों की खोज के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी। पढ़िए…

उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी  सहस्त्रताल रेस्क्यू अभियान में अभी तक ग्यारह ट्रैकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित निकाल लिया गया है और अन्य दो ट्रैकर्स नजदीकी बेस कैंप में सुरक्षित थे, जो नजदीकी रोड हेड सिल्ला गांव के लिए पैदल निकले चुके हैं। घटना स्थल से पांच शवों को भी निकाला जा चुका है।  इस […]

उत्तरकाशी।

नीरज उत्तराखंडी 

सहस्त्रताल रेस्क्यू अभियान में अभी तक ग्यारह ट्रैकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित निकाल लिया गया है और अन्य दो ट्रैकर्स नजदीकी बेस कैंप में सुरक्षित थे, जो नजदीकी रोड हेड सिल्ला गांव के लिए पैदल निकले चुके हैं। घटना स्थल से पांच शवों को भी निकाला जा चुका है। 

इस हादसे में बाईस सदस्यों वाले ट्रैकर्स दल के बाकी चार सदस्यों की खोज एवं बचाव के लिए रेस्क्यू अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। 

इस बीच दोपहर बाद इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर रेस्क्यू अभियान में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।  जिसे देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने घटना स्थल को भेजी गई जमीनी रेस्क्यू टीमों को तेजी से आगे बढ़ने को कहा गया है। 

लगभग पैंतीस किमी लंबे इस दुरूह हिमालयी ट्रैक पर घटनास्थल तक पहुंचने में भी रेस्क्यू टीमों को कुछ समय लग रहा है। जमीनी रेस्क्यू टीमें दो विपरीत दिशाओं से घटना स्थल की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

सहस्त्रताल रेस्क्यू अभियान अपडेट 

वायु सेना और एसडीआरएफ तथा अन्य संगठनों के द्वारा चलाये जा रहे रेस्क्यू अभियान में सुरक्षित निकाले गए ट्रैकर्स की सूची 

ट्रैकर्स जिन्हें रेस्क्यू कर देहरादून भेजा गया है –

  1. सौम्या कनाले  
  2. स्मृति डोलस 
  3. शीना लक्ष्मी
  4. एस शिवा ज्योति 
  5. अनिल जमतीगे अरुणाचल भट्ट
  6. भारत बोम्मना गौडर
  7. मधु किरण रेड्डी
  8. जयप्रकाश बी एस

रेस्क्यू किये गए ट्रैकर्स जो अभी नटीण-भटवाड़ी में रुके हैं-

  1. एस सुधाकर
  2. विनय एम के
  3. विवेक श्रीधर

सिल्ला गांव के रास्ते वापस लौट रहे ट्रैकर्स-

  1. नवीन ए 

रितिका जिंदल

ट्रैकर्स जिनके शव नटीन हेलिपैड पर लाये गए हैं-

  1. सिंधु वाकेलाम 
  2. आशा सुधाकर 
  3. सुजाता मुंगुरवाडी
  4. विनायक मुंगुरवाडी
  5. चित्रा प्रणीत

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड उद्यान विभाग में 112 करोड़ के भुगतान पर सवाल। पॉलीहाउस योजना में बड़े घोटाले के आरोप

देहरादून। उत्तराखंड का उद्यान विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के केंद्र में है। इस बार पॉलीहाउस योजना में करोड़ों रुपये के भुगतान को...

मौसम ब्रेकिंग : उत्तराखंड के सात जिलों में मौसम का येलो अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

देहरादून, 4 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी...

Related Posts