बड़ी खबर : अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुआ गैरसैण सत्र

गैरसैण में आयोजित हो रहा तीन दिवसीय सत्र आज समाप्त हो गया। हालांकि सत्र के आख़री दिन ही विपक्ष अपनी बात ना सुने जाने से नाराज़ होकर विधानसभा भवन से वाक आउट कर गया। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मानसून सत्र को बेहतर करार दिया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि, […]

गैरसैण में आयोजित हो रहा तीन दिवसीय सत्र आज समाप्त हो गया। हालांकि सत्र के आख़री दिन ही विपक्ष अपनी बात ना सुने जाने से नाराज़ होकर विधानसभा भवन से वाक आउट कर गया।

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मानसून सत्र को बेहतर करार दिया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि, वह चाहते थे कि यह सत्र पूरा चले लेकिन विपक्ष पहले ही वाक आउट कर गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि, यह बजट उत्तराखंड के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण साबित होगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि, उत्तराखंड का राजस्व भी पिछले वर्षो की तुलना मे भी बेहतर हुआ है।

उत्तराखंड लोक एवं निजी सम्पति छती वसूली विधेयक के बारे मे भी मुख्यमंत्री ने अपने विचार रखे हैं। उनका कहना है कि, वैसे तो उत्तराखंड एक शांत प्रदेश है हालांकि हल्द्वानी में जिस तरह हिंसा भड़की थी उस हिंसा में सरकारी संपत्ति को भारी क्षति पहुंची थी। इस विधेयक के लागू होने के बाद कोई भी संपत्ति को नुक्सान पहुँचाने की नहीं सोचेगा।

Also Read This

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में अफ़सरों के फेरबदल । विनोद प्रसाद सिमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक

जयप्रकाश नोगाई उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद...

बड़ी खबर: उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर मे सेवारत डॉ.गोविंद पुजारी तथा डॉ.नीतिश कुमार का तबादला होने से स्थानीय लोगों में रोष

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल---- वार्षिक स्थानांतरण 2026- 27 वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में निस्वार्थ भाव से काफी लंबे समय...

Related Posts