बड़ी खबर : गिरफ्तार ग्राम विकास अधिकारी की आय से 300 गुना अधिक संपत्ति देख हर कोई हैरान।

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार इस तरीके से अपने पर प्रसार चुका है कि एक ग्राम विकास अधिकारी तक के पास करोड़ों की अवैध संपत्ति है।

अभियुक्त की 01.01.2007 से 31.12.2018 तक वैध स्रोतों से अर्जित कुल प्राप्त आय 1,50,52,159.00/- (एक करोड पचास लाख बावन हजार एक सौ उनसठ रुपये) ही हैं, लेकिन कुल व्यय 6,23,32,159.00/- (छः करोड तेईस लाख बत्तीस हजार एक सो उनसठ रुपये) है। कुल आय से 4,72,80000/- (चार करोड़ बहत्तर लाख अस्सी हजार रुपये) अधिक मतलब 314 प्रतिशत अधिक है।
यह ग्राम विकास अधिकारी हैं रामपाल सिंह (ब्लॉक लक्सर जिला हरिद्वार) जिन्हें आज विजिलेंस ने ए से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार कर लिया।
ग्राम विकास अधिकारी की पत्नीपूनम सिंह के नाम पर हरिद्वार में विभिन्न स्थानों पर 07 भू-खण्ड,गाजियाबाद में 01 डुप्लेक्स बिल्डिंग और 01 भू-खण्ड, बुलन्दशहर में 01 भू-खण्ड, 01 मर्सडीज कार (मूल्य रू. 50 लाख),01 हुण्डई कार (मूल्य रू. 24 लाख) 03 दुपहिया वाहन (02 एक्टिवा व 01 बुलेट) हैं।
अभियुक्त रामपाल, ग्राम विकास अधिकारी को पूछताछ के लिए सतर्कता सैक्टर कार्यालय देहरादून पर बुलाया गया था। अभियुक्त रामपाल से इतनी अधिक संपत्ति की जानकारी मांगी गई तो ग्राम विकास अधिकारी के पास कोई भी विवरण इसका नहीं था।
विवेचना में पर्याप्त तथ्यों के आधार पर शासन ने आरोपी रामपाल के खिलाफ़ अभियोजन चलाये जाने की अनुमति प्रदान की गई, जिसके बाद आज शुक्रवार 27 सितम्बर को सतर्कता सेक्टर कार्यालय देहरादून में हिरासत में लिया गया ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts