प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, चार दिन तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 फरवरी से 1 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके चलते तापमान में भारी गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो […]

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 फरवरी से 1 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इसके चलते तापमान में भारी गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। इसी को देखते हुए 28 फरवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ रहेगा सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 26 फरवरी से 1 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ प्रदेशभर में सक्रिय रहेगा, जिससे मौसम में तेज बदलाव देखने को मिलेगा। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

विशेष रूप से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Also Read This

ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में 12 अधिकारियों के तबादले। जानिए किसे मिली कहां जिम्मेदारी

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई...

विद्यालय के विकास और छात्रों के हित में फिर कमान संभालेंगे तेजपाल सिंह गुसाईं

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोल्टी में अभिभावकों ने जताया भरोसा, दूसरी बार चुने गए पीटीए अध्यक्षलोल्टी। रिपोर्ट - गिरीश चंदोला पीएम श्री राजकीय...

Related Posts