सावधान : राज्य में गरज, चमक,झोंकेदार हवाये और तेज़ बारिश की संभावना। बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के अधिकांश इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं तेज झक्कड़ हवाएं चलने की भी संभावना […]

उत्तराखंड में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के अधिकांश इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वहीं उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं तेज झक्कड़ हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं नैनीताल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है, जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने आज 25 मई को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार आकाशीय बिजली ओलावृष्टि झक्कड़ वायु गति 70 किलोमीटर से बढ़कर अब 80 किलोमीटर प्रति घंटा की संभावना से चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा 25 मई को राज्य के जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार आकाशीय बिजली ओलावृष्टि झक्कड़ वायु गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलने तथा राज्य के नैनीताल, पौड़ी, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

26 मई को येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 26 मई को भी राज्य के अनेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, झोंकेदार हवाये 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना व्यक्त की है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Also Read This

गिरावट के बाद फिर सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानिए ताजा रेट्स

नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के...

उत्तराखंड चुनाव 2027: जनवरी के आखिरी हफ्ते में लग सकती है आचार संहिता, मार्च में मतदान की तैयारी!

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चुनावी हलचल तेज होने लगी है। संभावित चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव...

Related Posts